धरियावद: विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर फर्जी अकाउंट खोलने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन म्यूल हंटर” के तहत थाना धरियावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के मामले में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश भेजने के नाम पर ठगीकर फर्जी बैंक खाते खोलकर लोगों से रुपए हड़प रहे थे। आरोपियों द्वारा आमजन को विदेश भेजने का झांसा देकर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाए जाते थे।