नर्मदा परिक्रमा कर रहे एक बुजुर्ग डॉक्टर को साइबर ठगों ने फर्जी काल कर डर दिखाकर ठगी करने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित की सतर्कता से ठग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। मामला गुरुवार 25 दिसंबर का है। हरदा निवासी डॉ. ओमप्रकाश विश्नोई, जो 13 मई से नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। गुरुवार को 3 बजे फ़र्ज़ी काल से आनलाइन ठगी का प्रयास का मामला सामने आया।