देहरादून: चार धाम यात्रा में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को लेकर आरटीओ अधिकारी ने कहा, चारधाम के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित
चार धाम यात्रा में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को लेकर आरटीओ अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रिक वाहन चाहे वह कमर्शियल हो या निजी उन्हें चार धाम आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा चार धाम यात्रा के रूट मार्ग पर 28 इलेक्ट्रिक स्टेशन लगाने की भी व्यवस्था की जा रही है इसके लिए नोडल एजेंसी जीएमवीएन को बनाया गया है।