बागपत: सूजरा गांव में ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय सना की हुई दर्दनाक मौत
Baghpat, Bagpat | May 20, 2026 बागपत के सूजरा गांव में खेत से घास लेने जा रही 23 वर्षीय सना की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार को करीब दोपहर 1:30 बजे बताया गया कि सना सुबह परिवार के साथ खेत में काम करने गई थी। घर पर घास रखकर वह दोबारा रेलवे लाइन पार कर खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान बड़ौत की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ल