सुकमा: जनपद कार्यालय में पदस्थ बाबू ने महिला कर्मचारी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में करवाई FIR
Sukma, Sukma | Mar 28, 2024 सुकमा के जनपद कार्यालय में पदस्थ बाबू ने कार्यालय की महिला कर्मचारी के खिलाफ कार्यालय समय में मारपीट गाली गलौज और जान से मार देने की धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके साथ ही बाबू ने महिला कर्मचारी के पति समेत कार्यालय में मौजूद कई लोगों के नाम भी FIR में शामिल करवाए हैं।