मुरैना नगर: इंदिरा सरोवर तालाब पर उमड़ा शहर, महापौर और ननि अफसरों ने किया श्रमदान, स्वच्छ मुरैना का लिया संकल्प
मुरैना शहर में रविवार को इंदिरा सरोवर तालाब पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान हुआ।महापौर शारदा सोलंकी,नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुद सफाई की। स्वयंसेवी संस्थाएं और नागरिक भी शामिल हुए। महापौर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। बाद में तालाब में नौका विहार कर स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।