मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में एसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, अनुशासन और व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा
कौशाम्बी जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन, कार्यकुशलता एवं प्रशिक्षण स्तर का बारीकी से परीक्षण किया। परेड के दौरान जवानों से दौड़, पीटी और टोलीवार ड्रिल कराई गई।