नोखा: नोखा दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये मुआवजा देने की सजा सुनाई
Nokha, Bikaner | May 6, 2026 बीकानेर के नोखा क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और उसकी मौत के बहुचर्चित मामले में सेशन न्यायाधीश डॉ. मनीषा चौधरी ने आरोपी हंसराज उर्फ जेठाराम को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और पीड़िता के माता-पिता को 4 लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए। घटना 12 अगस्त 2020 की है,