पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना के काली मंदिर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
लोकसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट है। इसके बावजूद अपराधी घटनाओं को अंजाम देने में बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बुद्धा कॉलोनी थाना के काली मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम उदय बताया जा रहा है। वहीं, मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुट गई है।