चूरू: नौतपा शुरू होते ही चूरू में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Churu, Churu | May 25, 2026 सोमवार से नौतपा शुरू होते ही चूरू में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने जिले में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन तापमान 47 डिग्री के पार जाने की आशंका है। तेज गर्मी व लू से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।