मंझनपुर: एक महीने बाद पुलिस के शिकंजे में आया नाबालिग को भगाने वाला आरोपी, करारी पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद किया
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में करारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक महीने से फरार चल रहे वांछित आरोपी को पुलिस ने बुधवार को लगभग 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया, जबकि पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।