JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की सरकार से वार्ता आज, 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रखेगा मांगें
रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के आंदोलन को लेकर आज अहम वार्ता होगी। शनिवार, 8 अगस्त को सुबह 10:30 बजे स्टेट गेस्ट हाउस, रांची में मंच के 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल की सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक होगी।
छात्रों का दावा है कि उन्होंने 2 जुलाई को JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था। इसके बाद 5 जुलाई से लगातार आंदोलन जारी है। छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आज 15वें दिन भी जारी है।
वहीं, छात्रों के समर्थन में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। आज होने वाली वार्ता को आंदोलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।