संडीला: बहुजन अधिकार मोर्चा ने शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर कछौना में निकाली पद यात्रा, मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया
Sandila, Hardoi | Sep 29, 2024 रविवार को बहुजन अधिकार मोर्चा के द्वारा शहीद भगत सिंह जयंती के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सरोज कुमार गौतम के नेतृव में पद यात्रा निकली।यह पद यात्रा बहुजन जोड़ो के रूप में थी।पद यात्रा का पहला चरण शुरू किया विधानसभा बालामऊ के कछौना से जिसमे सैकड़ो लोग शामिल हुए और संविधान के मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।