बिंदकी: बिंदकी-जोनिहा मार्ग पर डीघ बंबा मोड़ के समीप दो ट्रकों में हुई तेज टक्कर, चालक और खलासी बाल-बाल बचे
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी-जोनिहा मार्ग में डीघ बंबा मोड़ के समीप मंगलवार की भोर पहर करीब 4:00 बजे दो ट्रकों में तेज टक्कर हो गई। जिसके चलते एक ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।। खुशकिस्मती रही कि दोनों ट्रकों के चालक व खलासी बाल बाल बच गए। वरना दुर्घटना जानलेवा हो सकती थी। दुर्घटना की सूचना बिंदकी पुलिस को दी गई।