महेश्वर क्षेत्र के करही थाना अंतर्गत ग्राम पाल्दा में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में काम कर रही रुखसाना और उनके बेटे फैजान पर पड़ोसी परिवार द्वारा लोहे की वस्तु, डंडों और पत्थरों से हमला करने का आरोप है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने महिला के मुंह में मिट्टी और रोटियां तक ठूंस दीं।