धमतरी: 2 साल के मासूम बच्चे की आंख में फंसी जीभी, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर बाहर निकाली
मिली जानकारी के अनुसार कसपुर नगरी निवासी जगदीश नेताम का दो वर्षीय बेटा को उसकी मां नहला रही थी। वही बच्चा जीभी से खेल रहा था, तभी अचानक बच्चे के पलक में वह जीभी फंस गया। बच्चे को तुरंत 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ जेएस खालसा ने तुरंत कुछ ही मिनट में उसके पलक से जीभी निकाल कर सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर दिया, बच्चा सुरक्षित।