नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मुरैना ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना (भा.पु.से.) के निर्देशन में आगामी नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिले में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में आज दिनांक 20.06.26 को पुलिस अधीक्षक धर्मराज ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग एवं प्रवेश जांच व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर एवं रविकांत शुक्ला रक्षित निरीक्षक, सतीश अरोरा सेंट्रल एक्जाम कॉर्डिनेटर भी उनके साथ उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक परीक्षार्थी की निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सघन फ्रिस्किंग एवं प्रवेश जांच पूरी सतर्कता और गरिमा के साथ की जाए। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री का प्रवेश न हो, इसके लिए प्रवेश द्वारों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे सतत चालू स्थिति में रहें, स्ट्रांग रूम की 24×7 सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा सामग्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
Morena, Morena | Jun 20, 2026