धनघटा: धनघटा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान में 39 वाहनों का ई-चालान किया, 1.05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
संतकबीरनगर। जिले में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने शनिवार शाम 5:00 बजे उमरिया बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, कागजातों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 39 व