जलालाबाद: रामगंगा के कटान से बथुआ गांव का अस्तित्व खतरे में,कटान रोकने के लिए लाये गए बांस ठेकेदार दूसरे गांव में लगाने का आरोप
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज के क्षेत्र गांव बथुआ में रामगंगा का कटान इतनी तेजी से हो रहा है खेत के खेत साफ होते चले जा रहे हैं. नदी का कटान गांव की तरफ बढ़ रहा है.गांव कटने की संभावना बढ़ती जा रही है. कटान रोकने के लिए मुकेश ठेकेदार को ठेका दिया गया जो की बांस की ठोकरे बनाकर कटान को रोकने का काम करेंगे