झांसी: झांसी में बिना तलाक युवक ने की 3 शादियां, पहली पत्नी ने कहा- दूसरी शादी किन्नर से की थी, पीड़ित पत्नी SSP कार्यालय पहुंची
Jhansi, Jhansi | Jun 2, 2026 झांसी में एक विवाहिता ने अपने पति पर किन्नर समेत दो महिलाओं से शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि पति ने पहले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया, फिर एक किन्नर से शादी की और उसके रुपये-जेवर लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसने एक अन्य युवती से भी शादी कर ली। अब विवाहिता शादी के फोटो और वीडियो लेकर मंगलवार को SSP कार्यालय पहुंची।