कटनी नगर: कचहरी इलाके में एसडीएम कार्यालय में 8 पैथोलॉजी लैब संचालकों ने स्वास्थ्य विभाग के नोटिस को लेकर दिया ज्ञापन
कटनी के कचहरी इलाके स्थित एसडीएम कार्यालय में आज आठ पैथोलॉजी लैब संचालकों के द्वारा ज्ञापन दिया गया है जिसमें बताया गया है कि इन्हें मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा लैब बंद करने के लिए पत्र दिया गया था पर शहर की अन्य लैब को क्यों नोटिश नही दिया गया है इस बात पर इनके द्वारा पत्र देते हुए जांच की बात कही गई है।