कटनी नगर: दिनदहाड़े विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला, घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी
कोतवाली थाना अंतर्गत सुभाष चौक के पास अल्फर्ट गंज क्षेत्र में बुधवार दोपहर 3:10 पर एक आमिर पठान भोलू नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक आमिर ने बताया कि भोलू उस पर गन्ना मशीन का गेयर चोरी करने आरोप लगा रहा था। इस बात पर उसके द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुँची और घायल से घटना की जानकारी ली गई।