जबलपुर: होटल 'रिलैक्स इन' में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी, एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने दी जानकारी
जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ धनवंतरी नगर चौकी इलाके के एक होटल में एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँच गई है।