फुलवरिया: गोपालगंज के अनिमेश आनंद बने पर्यावरण की मिसाल, बिना सरकारी मदद लगाए 500 से अधिक पौधे
बढ़ते तापमान, भीषण लू और पर्यावरण संकट के बीच गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड के माड़ीपुर गांव निवासी अनिमेश आनंद ने पर्यावरण संरक्षण की ऐसी मिसाल पेश की है, जो आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है. बिना किसी सरकारी सहायता या आर्थिक सहयोग के उन्होंने अब तक करीब 500 फलदार, छायादार और पर्यावरण संरक्षण वाले पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का अभियान चलाया है.