रहटगांव: रहटगांव व हरदा जिले में 10 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू, शासन ने जारी की नई तिथियां
रहटगांव सहित जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए राज्य शासन ने संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी एसओपी के अनुसार उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गेहूं खरीदी 10 अप्रैल 2026 से शुरू किया जाएगा।