सिरोही: मंडार के सोरडा में बंद राजीवगांधी पाठशाला में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sirohi, Sirohi | Oct 11, 2024 सिरोही जिले के मंडार थाना क्षेत्र के सोरडा में बंद पड़ी राजीव गांधी पाठशाला में मिले युवक के शव के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने युवक के दोस्त को गिरफ्तार किया है । आरोपी ने बहन के साथ छेड़छाड़ करने का शक होने पर टीवी सीरियल देखकर योजना बनाकर षडयंत्रपूर्वक अपने दोस्त की हत्या कर दी ।