बरेली: लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में बरेली बार में उबाल, वकीलों ने दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई और अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बरेली में गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में वकील कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और वकीलों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने साफ कहा कि पुलिस