जशपुर: होटल-लॉज में बिना आईडी ठहराने पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह
जशपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने होटल और लॉज संचालकों की बैठक लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में सभी संचालकों को छत्तीसगढ़ पुलिस की “समाधान” मोबाइल एप में अपने होटल-लॉज की आईडी जनरेट करने और ठहरने वाले हर आगंतुक की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए गए।