औरैया: कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्टंट करना पड़ा महंगा, कार चालक पर ₹23,500 का जुर्माना, वाहन किया गया सीज
कानपुर-इटावा हाईवे पर कार से खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कार चालक पर 23,500 रुपये का जुर्माना ठोंक दिया और वाहन को सीज कर दिया है। वायरल वीडियो में युवक हाईवे पर कार को लहराते हुए चला रहा था और चलती गाड़ी में चालक साइड का दरवाजा खोलकर स्टंट करता दिखाई दे रहा था।