रोसरा थाने की पुलिस ने सितुआहि गांव के रहने वाले विजय मुखिया को चार लीटर देसी दारू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।