करछना: गौहनिया में ओवरटेक करते समय अनियंत्रित ऑटो चालक ने मार्ग के बगल खड़ी पिकअप से टकराया, कई घायल
घूरपुर क्षेत्र के गौहनिया स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर शाम को मार्ग से गुजरते हुए समय तेज रफ़्तार ऑटो चालक अनियंत्रित होकर मार्ग के बगल खड़ी पिकअप गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में ऑटो चालक अखिलेश कुमार निवासी सारंगपुर, पुन्नी राम यादव, विकास कुमार सहित कई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना होने पर डायल 112 की पुलिस मौके सभी को उपचार हेतु भेजा।