ईसागढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि ईसागढ़ पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है।