रामपुर: रामपुर पुलिस की सर्विलांस टीम ने 20 लाख के 120 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए
Rampur, Rampur | Jun 8, 2026 सोमवार को दोपहर 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर पुलिस की सर्विलांस टीम ने आमजन के गुम हुए 120 मोबाइल फोन बरामद किए है, जिनकी अनुमानित कीमत 20.40 लाख रुपये है। एसपी सोमेन्द्र मीना ने आज सभी फोन उनके स्वामियों को सौंपे। सराहनीय कार्य के लिए टीम को 10,000 रुपये का नकद इनाम दिया गया।