शाहबाद: सहादत नगर गांव में ट्रैक्टर से गोवंश खींचने का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस
मंझिला थाना क्षेत्र के सहादतनगर गांव में ट्रैक्टर से बांधकर गोवंश खींचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। सहादत नगर गांव में रात्रि के वक्त लाल ट्रैक्टर से गोवंश को बांधकर घसीटते हुए ले जाया गया। किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।