बिलासपुर सदर: घुमारवीं में दो दिवसीय जिला स्तरीय सीर उत्सव का शुभारंभ, रोजगार मेला व स्वास्थ्य शिविर भी शामिल
मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के रुक्मिणी कुंड में सीर उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस उत्सव में सामाजिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं के लिए रोजगार मेला और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी शामिल हैं।