कटिहार: विवाहिता की जलकर मौत, नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुँच जाँच की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नगर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुँच विवाहिता की जलकर मौत मामले की जाँच की और आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह मामला शाम साढ़े छह बजे का हैं । गौरतलब है कि बरारी थाना क्षेत्र के कृषि फॉर्म टोला में विवाहिता आग से झुलस गयी । परिजनों ने ससुरालवालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर कर दी है।