पनागर: बरेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते आरोपी को दबोचा, 35 किलो गांजा जब्त
मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत बरेला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी में लिप्त एक अंतरराज्यीय आरोपी को धरदबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 16 लाख 65 हजार रुपये मूल्य का 35 किलो गांजा, दो मोबाइल फोन, 2740 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद रंग की क्रेटा कार जब्त की है। यह सफल ऑपेरशन