शामली: टिटौली गांव में पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
Shamli, Shamli | Jul 5, 2026 रविवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद के थाना आदर्श मंडी पुलिस ने क्षेत्र के गांव टिटौली में चौपाल लगाकर महिलाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे हैं साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के संबंध में जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की गई। हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया।