जलालाबाद: सनखड़ा चौराहे से 2 तमंचा धारी युवक हुए गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शाहजहांपुर जनपद पुलिस टीम जलालाबाद द्वारा आज गांवसनखड़ा चौराहे के पास से अभियुक्त लटूरी पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम सिखमपुर वा रामप्रकाश पुत्र डबरू निवासी ग्राम मैकपुर थाना पचदेवरा जिला हरदोई को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास से एक-एक 315 बोर का अवैध तमंचा वाकई कारतूस बरामद हुए। आरोपियों पर आज विधिक कार्रवाई की गई।