गुना नगर: सोनी कॉलोनी में घर में मिले बुजुर्ग दंपति के शव, पति फंदे पर लटका, पत्नी का शव पलंग पर मिला, पुलिस जांच जारी
गुना कोतवाली थाना के सोनी कॉलोनी में बुजुर्ग वकील दिलीप कुमार गोयल और उनकी रिटायर्ड टीचर पत्नी किरण गोयल के शव 3 अप्रैल को घर में मिले है। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची, मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए। पति फंदे पर लटका था, पत्नी का शव पलंग पर पड़ा था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। दो बेटों में एक बेटा परिवार सहित राजगढ़ गया था।