गत दिनों दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के बाद राजकीय रेलवे पुलिस हाई अलर्ट पर है। जीआरपी और आरपीएफ ने रेल परिसर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और सनिफर डॉग के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत रेवाड़ी स्टेशन पर भी नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही है।