खंडवा नगर: खंडवा के 2 दिग्गज नेताओं की प्रदेश राजनीति में दमदार वापसी, BJP प्रदेश कार्यसमिति में मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। इस नई कार्यकारिणी में खंडवा जिले से कैबिनेट मंत्री विजय शाह और पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा को बतौर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल किया गया है। संगठन में इन दोनों बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद मंत्री विजय शाह के समर्थकों में खुशी की लहर है।