गोविंदगढ़: बगड तिराहा पुलिस कि ऑपरेशन म्यूल हंटर में बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
अलवर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ और ‘साइबर संग्राम अभियान के तहत रामगढ़ क्षेत्र की बगड़ तिराहा पुलिस ने सोमवार देर शाम बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड भी बरामद किया है।