पिपरा: हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिलायी गयी शपथ, फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित
Pipra, Palamu | Jun 10, 2026 हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मलेरिया रोधी माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों एवं उपस्थित लोगों को मलेरिया की रोकथाम, स्वच्छता और जनजागरूकता के प्रति शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मलेरिया एवं फाइलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना था।