शाहबाद: उद्घाटन के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर सांय-सायं बीत रही है, हाईवे पर आड़ी-तिरछी खड़ी होती हैं रोडवेज बसें
एक सप्ताह पहले प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हरदोई रोड स्थित शाहाबाद रोडवेज बस स्टैंड का शुभारंभ किया। उस दिन मात्र दो बसें रोडवेज बस स्टैंड से संचालित की गई उसके बाद रोडवेज बस स्टैंड पर सन्नाटा छा गया और चारों तरफ सांय-सांय बोल रही है।