सिरोही: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम
Sirohi, Sirohi | Jul 29, 2026 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न धार्मिक स्थलों, मठों एवं मंदिरों में संत-महन्तों-गुरुओं का श्रद्धा एवं सम्मान के साथ अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सांस्कृति में गुरु परम्परा के प्रति श्रद्धा प्रकट करना तथा संत समाज के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करना हैं।