खींवसर: बिरलोका के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
खींवसर के बिरलोका के निकट शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस108 मौके पर पहुंची और घायल युवक शंकरराम मेघवाल को खींवसर के जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर नागौर रैफर किया गया।