हमीरपुर: ललपुरा थाना क्षेत्र में ईरिक्शा और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत
ललपुरा थाना क्षेत्र में सिकरी श्रमदान के पास बाइक की टक्कर लगने से एक ई-रिक्शा पलट गया। जिससे उसमें सवार एक किशोर की मौत हो गई। आक्रोशित परिजन जब जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने घायल बाइक सवारों को वहीं पीटना शुरू कर दिया। अस्पताल में हो रही मारपीट देख गार्ड मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मामला शांत हुआ।