मांट: मांट के केसी घाट पर नाव हादसे में लापता मोनिका का शव बंगाली घाट पर मिला
Mat, Mathura | Apr 13, 2026 शुक्रवार को मांट के केसी घाट पर यमुना में नाव डूबने की बड़ी घटना हुई थी, घटना के बाद 6 श्रद्धांलु लापता हो गए थे, लापता लोगों में से तीन के शव रविवार तक मिल चुके थे, सोमवार सुबह सात बजे लापता चल रही लुधियाना निवासी 23 वर्षीय मोनिका पत्नी रजत का शव बंगाली घाट पर मिला है, मोनिका की पिछले वर्ष दिसम्बर में शादी हुई थी, उसका पति ऑस्ट्रेलिया रहता है