गोटेगांव: रिमझा चौराहे पर दो पक्षों में विवाद, गोली लगने से एक महिला और एक पुरुष घायल, इलाज जारी
गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों के बीच आपसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जहां गोली चलने की खबर सामने आई है। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिमझा चौराहे पर विवाद के दौरान एक पक्ष के पुरुष एवं दूसरे पक्ष की महिला के पैर में गोली लगने की सूचना है। दोनों घायलों को तत्काल गोटेगांव अस्पताल पहुंचाया गया